डीवीसी डीएसटीपीएस में श्रद्धा व गरिमा से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

डीवीसी डीएसटीपीएस में श्रद्धा व गरिमा से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

“बाबासाहेब अम्बेडकर का व्यक्तित्व आज भी प्रासंगिक: आर. पी. साह

अंडाल : डीवीसी के डीएसटीपीएस अंडाल में डिप्रेस्ड क्लासेज लीग (ईडीसीएल) के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डिवीसी कालोनी स्थित रेकरेयटीऑन क्लब बेनचिती मे परियोजना प्रमुख श्री आर. पी. साह एवं श्रीमती आर. पी. साह, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम) श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अरिजीत मजूमदार, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री एम. के. मंडल एवं ईडीसीएल महासचिव श्री देबाशीष दास द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया | मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बीच एक चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सौ से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने रंगों में उकेरा। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री आर. पी. साह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे—एक अर्थशास्त्री, न्यायविद, समाज सुधारक, राजनेता और ज्ञान के प्रतीक। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष का प्रतीक है।उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे भारत एक विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, वैसे-वैसे बाबासाहेब के विचार और व्यक्तित्व और अधिक प्रासंगिक होते जा रहे हैं। आज आवश्यकता है कि हम जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रीयता जैसी संकीर्णताओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में ठोस, संरचनात्मक कदम उठाएं। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ और प्राप्त कर सकता है।”बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए डीएसटीपीएस प्लांट परिसर मे स्थितः बाबा साहब की प्रतिमा पर परियोजना प्रमुख श्री आर. पी. साह , वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास और श्री सुखदेव खान, महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार , उपमहाप्रबंधक श्री देबकान्ति गुप्ता भाया , श्री एम. के. मंडल , बी घोष , वरिष्ठ प्रबंधक योगेश मिलन , योगेश मिलन, ईडीसीएल महासचिव श्री देबाशीष दास , सचिव लीटन राय सहित डिवीस एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया तदुपरांत डीएसटीपीएस अंडाल के प्रशासनिक भवन की प्रथम मंजिल पर अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सेल के लिए नव स्थापित कार्यालय का उद्घाटन इस गरिमामाई कार्यक्रम के दौरान सोमेन मंडल, जितेंद्र रजक , आकाश दीप , ज्योति मल , विशनुचरण बगदी , पत्रास हँसदक , छिनमोय बिस्वास, अरुण दस, पल्लब मंडल , शरद ठाकुर, रूनु सरकार , शमीम अहमद, इस्माईल मियां संजीत कुमार साह इत्यादि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ,


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0